Saturday, February 27, 2016

प्यार होने लगा है हमको...

प्यार होने लगा है हमको, शायद ये इसका ही असर है,
उसका ही ख्याल है हर पल,मन बाकी सबसे बेखबर है।



लिखना कुछ हम चाहे तो, मन उसका ही लिखना चाहता है,
करना कुछ हम चाहे तो, मन उसका ही करना चाहता है,
एक ही नजारा है नजर में, बदली हुई मेरी नजर है,
उसका ही ख्याल है हर पल,मन बाकी सबसे बेखबर है।

जब वो मिलते है हमको, बस उनको देखता ही रेहता हु,
केहना चाहता हु बहोत कुछ, पर मैं केह नहीं शकता हु,
उसका साथ हो जब हमको, तो सुहाना हर सफर है,
उसका ही ख्याल है हर पल,मन बाकी सबसे बेखबर है।

No comments:

Post a Comment